14 February 2022 03:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पशु सामने आने से हुई सड़क दुर्घटना में घायल बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरखपुर के पुंडा गांव हाल रिको औद्योगिक क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय आरव भट्ट पुत्र सत्येन्द्र के रूप में हुई है। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई। बालक मोटरसाइकिल पर बीछवाल के रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। तभी अचानक कोई पशु आगे आ गया। मोटरसाइकिल स्लिप हुआ, लोग उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इस पर बिना पोस्टमार्टम ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
RELATED ARTICLES
04 November 2020 07:59 PM