06 February 2021 09:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सीबीएसई बोर्ड अजमेर ने बीकानेर समन्वयक के रूप में एक बार फिर डॉ पी एस वोहरा पर भरोसा जताया है। बोर्ड ने एक पत्र जारी कर समन्वयक के रूप में वोहरा का कार्यकाल बढ़ा दिया है।
सीबीएसई अपने सभी शैक्षणिक व परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक कार्यों के संचालन के लिए जिलावार मुख्य फंक्शनरी के रूप में एक सिटी कोर्डिनेटर की नियुक्ति करता है। यह कोर्डिनेटर जिले के सभी स्कूलों व सीबीएसई के मध्य समन्वय स्थापित करता है।
सीबीएसई अजमेर की रीजनल ऑफिसर सतपाल कौर से प्राप्त पत्र के अनुसार डॉक्टर वोहरा का वर्तमान में मुख्य उद्देश्य बीकानेर, नोखा, लूणकरणसर तथा श्री डूंगरगढ़ के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में वर्ष 2021की परीक्षाओं का सफल संचालन व समय पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाना होगा।
ज्ञात रहे कि डॉ. वोहरा वर्ष 2018 से 2020 तक सिटी कोर्डिनेटर के पद पर सीबीएसई द्वारा नियुक्त किए गए थे। अपनी उल्लेखनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट सहयोग के कारण सीबीएसई ने डॉ. वोहरा का कार्यकाल बढ़ाया है। बता दें कि डॉ वोहरा शैक्षणिक प्रबंधन में बीकानेर का एक विश्वसनीय नाम है।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 11:12 PM