22 January 2023 01:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो परिवारों की पुरानी रंजिश को लेकर जेल वैल रोड़ पर बीती रात खूनी खेल हुआ। जेल वैल निवासी 44 वर्षीय कपिल राजपुरोहित पर वो लड़कों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लोग इकट्ठा हुए तो दोनों बदमाश भाग छूटे। घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। कपिल ने 1994 में एक नाबालिग आरोपी के पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। तब से दोनों परिवारों में रंजिश है। कपिल के भाई गोविंद ने धोबीतलाई निवासी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एक आरोपी नाबालिग है, दूसरे का नाम समीर बताया जा रहा है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने पर ही वारदात का विस्तृत खुलासा हो सकेगा।
RELATED ARTICLES
28 March 2020 02:59 PM