06 June 2021 11:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला बज्जू थाना क्षेत्र के गोड़ू के एक चक का है। जहां पीड़िता अपने माता पिता के साथ खेत में रहती थी। आरोप है कि बरसलपुर निवासी देवीसिंह पुत्र सुल्तान सिंह ने परिवादिया की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोपी का इस गांव में आना जाना है। पीड़िता जब बकरियां चराने गई हुई थी, तभी मौका पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बज्जू थाने के कांस्टेबल राजू चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) व 5(l),6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उनि रणवीर सिंह को दी गई है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच करेगी। पीड़िता का मेडिकल व 164 के बयान होंगे।
RELATED ARTICLES
05 December 2020 06:08 PM