17 November 2021 11:56 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में हो रहे सीवर लाइन के काम में एक के बाद एक गड़बड़झाले सामने आ रहे हैं। अब कनेक्शन पाइप लाइन को चैंबर से जोड़ने की प्रक्रिया में बड़ी खामी सामने आई है। आईसी से कनेक्शन के लिए चार इंची पाइप का इस्तेमाल होता है। इसके लिए चैंबर में चार इंची का छेद करना होता है। ठेकेदार के पास इसके लिए कोई पुख्ता तरीका ही नहीं है। ये छेद हैमर यानी हथोड़े से किया जाता है। इसमें चैंबर क्षतिग्रस्त हो जाता है। चैंबर में चार इंची छेद की जगह चार पांच गुना बड़ी टूट फूट हो जाती है। आईसी भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। फिर जोड़ तोड़ लगाई जाती है। हमने संबंधित अधिकारी अनुराग शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि चैंबर में छेद करने का एक ही तरीका उनके पास है। चैंबर वर्टिकल होने की वजह से इसमें कटर काम नहीं आता, ऐसे में जैक हैमर से छेद किया जाता है। इसके बाद अतिरिक्त छेद को दुरुस्त कर दिया जाता है।

बता दें कि हमने मौके पर चल रहे काम को देखा। अधिकारी द्वारा कही बात की पुष्टि नहीं हुई। बड़े छेद को दुरुस्त तो किया गया था मगर बड़े ही रफ तरीके से, ऐसे में अगर कहीं कोई लीकेज होगा तो पानी चैंबर से बाहर निकलेगा और आस पास की मिट्टी में कटाव उत्पन्न करेगा। ऐसी स्थिति भविष्य में बड़ा खतरा ला सकती है।

बता दें कि पूरी सीवर लाइन का काम पहले से ही बेहद रफ तरीके से किया गया है। चैंबर सीधे मिट्टी में डाले गए हैं। चैंबर के आस पास की मिट्टी का जमाव तक नहीं देखा गया। जमीन के ऊपर भी चैंबरों के आस पास गढ्ढ़े हैं। यह हालात किसी एक चैंबर के नहीं बल्कि अधिकतर चैंबरों के हैं। ऐसे में इस सीवर लाइन का भविष्य ही खतरे में हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सीवर लाइन के काम में हुई इस बड़ी धांधली पर जिम्मेदार खामोश हैं। छोटे छोटे मुद्दों पर आंदोलन करने वाले नेता भी मौन हैं। हालांकि मौन का कारण स्पष्ट नहीं है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
31 January 2023 11:49 AM