03 August 2021 02:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर घड़सीसर स्थित ल्यॉल पब्लिक स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा में नंबरों का बड़ा शॉट लगाया है। ल्यॉल के इन 27 में से 6 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ अंजू पोपली ने बताया कि पार्थ चोयल, विपुल मोदी, आयुष्मान गोहरी, अनुज अरोड़ा, मोहक जैन व रोनित ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पोपली ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने स्कूल के अब तक चले आ रहे स्तर को कायम रखा है। इन सभी में जिंदगी में कुछ बड़ा करने की काबिलियत है।पोपली ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।






RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
03 February 2025 01:21 PM