07 March 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर सीवर लाइन ठेकेदार की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 24, श्रीरामसर रोड़ पर आज बड़ा हादसा होते टला। यहां सीवर लाइन का काम चल रहा है। जिस वजह से दो दिन पहले पाइप लाइन टूट गई थी। लेकिन इतने समय तक पाइप लाइन ठीक नहीं करवाई गई। इस वजह यहां की ज़मीन धसक गई।
उसी समय वहां से गुज़र रहा एक वाहन हादसाग्रस्त होते होते बचा। ज़मीन में फंसे इस वाहन को आस-पास के लोगों ने जैसे-तैसे किनारे लगाया। यहां से स्कूल बच्चे भी निकले। उल्लेखनीय है कि सीवर लाइन का काम लंबे समय से बीकानेर के बड़े भाग में चल रहा है। इस पूरे काम में हर रोज़ लापरवाही व अव्यवस्थित का की शिकायतें मिल रही है मगर कोई सुनवाई नहीं होती। आमजन सीवर लाइन वालों की इस कार्य प्रणाली की वजह से बेहद परेशान हैं। ज्ञात रहे कि सीवर लाइन के काम के वक्त पाइप लाइन टूट जाती है मगर एक-दो दिन तक उसे ठीक नहीं करवाया जाता। इस वजह से हज़ारों-हज़ारों लीटर बेशकीमती पानी हर माह बर्बाद हो रहा है। देखें लापरवाही की तस्वीरें--




RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
31 December 2021 01:15 PM