11 July 2020 04:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कर्फ्यू में जहां आमजन को घर से निकलने की अनुमति नहीं है, वहीं चोर घरों से सिर्फ निकलते ही नहीं रहे बल्कि चोरी की घटनाओं को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं। भीनासर निवासी मोनेश सेठिया की रतनबिहारी पार्क स्थित कार्ड प्रिंटिंग की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। परिवादी के अनुसार 9 जुलाई की शाम चार बजे कर्फ्यू आदेश के बाद वह दुकान में ताले लगाकर घर चले गए। अब सूचना पर दुकान संभाली तो वहां से एक बाइक, पांच हजार नकद व सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर सिस्टम गायब मिला। पुलिस थाने में मामला दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सीडीआर सिस्टम ले जाने से फुटेज की समस्या खड़ी हो गई। माना जा रहा है चोर तकनीकी जानकारी रखने वाले हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES
16 June 2023 04:30 PM