28 September 2020 09:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा तहसील के एक युवक को फेसबुक पर हीरोगिरी दिखाना भारी पड़ गया। दरअसल, एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम लगातार अवैध धंधा करने वालों के पीछे लगी हुई है। इसी टीम के दो माहिर कांस्टेबलों को इस हीरोगिरी दिखाने वाले रिवॉल्वर राजा का फोटो फेसबुक पर लिखा। कांस्टेबल देवाराम व कांस्टेबल देवेंद्र को जब यह फोटो दिखा तो डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में तहकीकात शुरू की। तहकीकात में सामने आया कि फोटो वाला युवक जसरासर थाना क्षेत्र के थावरिया का मूलाराम पुत्र ओंकार राम जाट है। इस पर डीएसटी के देवाराम व देंवेंद्र ने इसके ठिकाने की पुख्ता जानकारी जुटाते हुए जसरासर पुलिस को सूचित किया। जसरासर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से अवैध रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
22 August 2023 04:59 PM