18 October 2024 06:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी न्यूज़ द्वारा मिलावटी व नकली दूध, घी और मावे के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन शुद्धिकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस विभाग भी सक्रिय हो चुका है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभी अभी कोयला गली स्थित आशीष मोहनलाल फर्म पर कार्रवाई की है। यहां ज्ञान नाम के घी की सैंपलिंग की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के अनुसार यहां 15 किलो के 290 टिन घी मिला है। ज्ञान नाम यह ब्रांड गुजरात से आता है।
वहीं दूसरी कार्रवाई गंगाशहर की घड़सीसर रोड़ पर की जा रही है। यहां मोहन टावर के पास स्थित एक गोदाम में नकली घी होने की सूचना एसपी बीकानेर कावेंद्र सिंह सागर को मिली बताते हैं। बीती रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची मगर गोदाम बंद था। यह घी मुकेश विश्नोई नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। आज जब मालिक नहीं पहुंचा तो पुलिस ने घरवालों पर दबाव बनाया, जिसके बाद अब गोदाम खोला जा रहा है। यह घी हरियाणा से लाया जा रहा है।
ख़बर लिखने तक पुलिस जाब्ता मौके पर था। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचने वाली थी।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
19 March 2020 01:15 PM