28 July 2023 03:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक और भ्रष्टाचारी बीकानेर एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। मामला सब रजिस्ट्रार डीआईजी कार्यालय से जुड़ा है। आरोपी का नाम लक्ष्मी नाथ जी की घाटी, सेन मंदिर क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय आशीष तंबोली पुत्र नवरत्न बताया जा रहा है। आरोपी सब रजिस्ट्रार में वरिष्ठ सहायक है। एसीबी उप निरीक्षक आनंद मिश्रा के अनुसार बामनवाली निवासी वासुदेव ने नकल का आवेदन किया था। मगर उसे नकल नहीं दी गई। बार बार घूमने पर 1500 रूपए रिश्वत मांगी गई। वासुदेव ने एसीबी को शिकायत की। जिस पर 26 जुलाई को सत्यापन की कार्यवाही की गई। सत्यापन के पश्चात आज जब आरोपी एक हजार रूपए रिश्वत ले रहा था, तब एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
RELATED ARTICLES
01 November 2020 09:45 PM