21 October 2026 01:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुनावी माहौल के बीच श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जालपसर की है। जहां 28 वर्षीय नेमाराम पुत्र सहीराम जाट की चाकू घोंपकर हत्या की गई है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नेमाराम, कालूराम जाट व अन्य युवक गांव के सार्वजनिक स्थान पर बैठे चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने नेमाराम के सीने पर चाकू मार दिया। उसकी मौत हो गई।
परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार चार जने बातें कर रहे थे। कालूराम ने चाकू मारा। वहीं अन्य दो साथ थे। पुलिस के अनुसार मौके पर तीन युवक थे। कालूराम सहित अन्य दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
हत्या की वारदात को लेकर अलग अलग चर्चाएं चल रही है। मामला चुनावी तर्क वितर्क के कारण माहौल बिगाड़ने का भी हो सकता है।
RELATED ARTICLES
29 August 2020 01:14 PM