12 November 2020 10:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के नरेंद्र सुराणा के घर पर फायरिंग करने व रंगदारी मांगने के मामले के मुख्य आरोपी हरिओम रामावत से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। गंगाशहर थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि हरिओम से देशी पिस्टल बरामद हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं फायरिंग व रंगदारी मामले में सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत बीछवाल जेल भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी हरिओम रामावत कोलायत का है। हालांकि उसने गंगाशहर में भी मकान बनाया है।
RELATED ARTICLES
22 August 2023 11:06 AM