22 November 2021 02:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मामला नोखा के सुरपुरा गांव का है। मृतक का नाम 27 वर्षीय प्रहलाद पुत्र मोहन जाट बताया जा रहा है।
एएसआई शंभुसिंह ने बताया कि युवक ट्यूबवेल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइट आ गई। युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक को बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला हाई वोल्टेज से जुड़ा भी हो सकता है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
27 October 2020 11:47 PM