24 June 2026 02:32 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नशे की जड़ों को काटने के लिए एसपी मृदुल कच्छावा की जिला विशेष टीम लगातार एक्शन मोड पर है। डीएसटी ने नोखा पुलिस के साथ मिलकर एमडी व स्मैक सहित दो तस्करों को धर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार डीएसटी व पुलिस ने काकड़ा, जसरासर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय रामप्रताप पुत्र रामेश्वर विश्नोई व काकड़ा निवासी 30 वर्षीय श्रवण पुत्र देवकरण ब्राह्मण के रूप में हुई है।
रामस्वरूप से 58 ग्राम स्मैक व श्रवण से 30 ग्राम एमडी पकड़ी गई है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी विश्वजीत व नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली एएसआई रामकरण सिंह मय टीम में एएसआई कानदान, हैड कांस्टेबल लखविंदर, एफसी देवेंद्र व एफसी राजेंद्र शामिल थे।
RELATED ARTICLES
31 October 2020 08:51 PM