21 December 2020 10:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिला स्पेशल टीम की सूचना व सहयोग से जामसर थाने की पुलिस टीम ने दो तस्करों को दबोच लिया। आरोपी विश्नोईयों का चक धधो, फलौदी निवासी शैतानराम पुत्र अर्जुन राम उम्र 38 व गुमानपुरा, डेंचू जोधपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र बुध सिंह कुम्हार उम्र 22 के कब्जे से 36 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को लूणकरणसर हाइवे पर स्विफ्ट कार में दबोचा गया। पुलिस ने कार नंबर 43 सीए 0018 भी जब्त कर ली है। जामसर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वे इतनी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त कहां से लाए थे व किसको सप्लाई करने वाले थे, इसकी पूछताछ जारी है।
बता दें कि कार्रवाई में एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के डायरेक्ट सुपरविजन में काम कर रही डीएसटी प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह मय उनि जयकुमार, कांस्टेबल धारा सिंह, कांस्टेबल बिट्टू कुमार, कांस्टेबल मुकेश व पूनम डीआर की टीम व जामसर थानाधिकारी गौरव खिड़िया मय हैड कांस्टेबल बंशीलाल, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल रामनिवास व डीआर रामपाल की टीम शामिल थी।



RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
30 October 2021 08:27 PM