13 November 2022 10:35 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ख़ासतौर पर बीकानेर की बेटियां तो खुद ही गोल्ड और डायमंड साबित हो रही है। अब नेहल सक्सेना व प्रांशी मिश्रा ने भी जिले को सुनहरे भविष्य की एक और उम्मीद दी है। हाल ही में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दोनों बेटियों ने दमखम दिखाते हुए गोल्ड जीते हैं। करणीसिंह स्टेडियम से जुड़े संजय मिश्रा ने बताया कि सोफिया स्कूल की छात्रा नेहल ने अंडर 19 में तथा गंगा बाल विद्यालय की छात्रा प्रांशी ने अंडर 17 में गोल्ड जीता है।
सुनील सक्सेना ने बताया कि दोनों बेटियां टेबल टेनिस की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। दोनों ने दूसरी बार गोल्ड जीता है। अब वे राज्य स्तर पर परचम फहराने की तैयारी में हैं।
RELATED ARTICLES
12 September 2022 02:11 PM