15 April 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आया कोरोना का नया केस कोटगेट थाना क्षेत्र की पाबुबारी से है। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय महिला बीकानेर नर्सिंग होम की चतुर्थ श्रेणी की सफाई कर्मचारी है। कोतवाली की लुहार बस्ती की मृतका के इलाज के दौरान यह भी संक्रमित हुई। आज आई 34 रिपोर्ट में 33 नेगेटिव निकले, जिनमें ज्यादातर सैंपल कोतवाली क्षेत्र के थे। वहीं पाबुबारी की यह महिला पॉजिटिव पाई गई। हालांकि पहले इस महिला के कोतवाली क्षेत्र के होने की जानकारी मिली थी। अब विभाग इस नयी पॉजिटिव के संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर रहा है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
21 November 2021 11:48 PM