15 December 2021 01:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए कैप्टन वरुण सिंह ने भी अलविदा कह दिया है। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को सीडीएस विपिन रावत का हैलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। जिसमें विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित कुल 14 लोग सवार थे। चौदह में से तेरह की मृत्यु उसी वक्त हो गई थी। वहीं वरुण सिंह तब से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनका इलाज बैंगलुरू में चल रहा था। बुधवार को वे जिंदगी की जंग हार गए। इंडियन एयर फोर्स ने ट्वीट कर वरुण के निधन की जानकारी दी है।
एयरफोर्स ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए अत्यंत दुखी हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया है। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करता है। हम उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
बता दें कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के थे। उनका जन्म दिल्ली में हुआ। 42 वर्षीय वरुण के पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं उनके छोटे भाई तनुज सिंह मुंबई नेवी में हैं। उनके पीछे उनकी पत्नी गीतांजलि, बेटा रिद रमन व बेटी आराध्या हैं। वे ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट थे।

उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर को एम आई 17 हेलिकॉप्टर दिल्ली से सुलूर के लिए रवाना था। 11:48 बजे इस हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, 12:08 बजे ये क्रैश हो गया, जबकि इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन में लैंड करना था। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के कारणों की जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES
16 January 2026 03:07 PM
28 September 2023 11:19 PM
