02 May 2020 01:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार व छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीबीएम में सफाई की ठेकेदार कंपनी आरमोर सिक्यूरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आवाज़ उठाने पर इन कर्मचारियों को काम से निकाल दिया जाता है। एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी का ठेकेदार काम के दौरान गलत तरीके से छूता है। वहीं गंदी नीयत रखते हुए अलग से एक एक महिला को ऑफिस में बुलाया है। हाल ही में लॉक डाउन के दौरान अस्वस्थता की वजह से जब छुट्टी ली गई, तो उस समय का भुगतान भी नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार उल्टा फंसाने की धमकियां देता है। कर्मचारियों के अनुसार विभोर गुप्ता व प्रदीप नाम के दो व्यक्ति इस कंपनी का काम देखते हैं, उन्हीं के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। करीब दस-बारह प्रताड़ित कर्मचारियों ने ख़बरमंडी न्यूज़ को वीडियो के माध्यम से आपबीती सुनाई। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 September 2020 12:54 AM