10 April 2021 12:12 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारतीय संस्कृति में गणगौर का त्योंहार अपनी अलग ही पहचान रखता है। यह त्योंहार युवतियों के लिए अलग उत्साह लेकर आता है। बीकानेर के तिरुपति अपार्टमेंट की कन्याएं व महिलाएं भी आज इस त्योंहार के रंग में सराबोर दिखीं। उत्सव के रूप में मनाए गए गणगौर उत्सव के दौरार गवरजा माता का पूजन कर छटा बनोला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा मूंधड़ा व दीपशिखा राजपुरोहित ने बताया कि उत्सव में अपार्टमेंट की सभी महिलाएं व युवतियां एकत्रित हुईं। सभी ने मिलकर गणगौर पूजन किया, गवरजा माता से परिवार में सुख एवं समृद्धि मांगी। वहीं माता से सम्पूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करने अरदास विशेष रूप से की गई।
सुमन दम्माणी, गरिमा मूंधड़ा व मनका राठी ने बताया कि कन्याओं ने गवरजा के पूजन के साथ साथ गीत व नृत्य भी किया। इन सबका उद्देश्य माता को रिझाना होता है।
उत्सव में मोनिका पच्चीसिया, पूजा कोठारी, सलोनी, एकता, कोमल, शालू, अंकिता, हर्षिता, सोनाली, ख़ुशबू राठी, महिमा, राधिका एवं सपना पारीक ने मधुर भजनों से माहोल में आनंद घोल दिया।

RELATED ARTICLES
20 August 2020 03:57 PM