17 October 2020 12:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 22 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। नयाशहर थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी संदीप पूनिया ने बताया कि 22 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया है कि जगजीत सिंह, कर्मपाल, तजनदीप उर्फ तेजू व स्वराज सिंह उसे जबरदस्ती उठाकर रामपुरा स्थित लाल खां की बाड़ी में ले गये। जहां आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया।
यहां जगजीत सिंह व कर्मपाल ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं तेजू व स्वराज सिंह ने बंधक बनाने में मुख्य आरोपियों का साथ दिया। इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर पैसे मांगे व झूमके तीन लिए। अन्य दोनों ने पीड़िता की लज्जा भंग की। पुलिस ने धारा 376(2)एन, 376(डी), 382, 323, 342, 354 व 365 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
17 February 2024 05:57 PM