18 July 2020 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान की सियासत में अब गृह मंत्रालय का हस्तक्षेप शुरू हो गया है। फोन टैपिंग के मसले पर गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, भाजपा ने आज सुबह ही फोन टैपिंग के मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय की एंट्री हुई। ऐसे में अब फोन टैपिंग के मामले की सीबीआई जांच हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आज ही अब तक मौन व्रत धारण कर बैठी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी गरजी। राजे ने अपने ट्वीटर हैंडल से खुलकर बयानबाजी करते हुए कांग्रेस व राजस्थान सरकार को घेरा। ऐसे में आज की ये दोनों घटनाएं फिर किसी नये मोड़ की ओर इशारा करती है। अब देखना यह है कि मंत्री व विधायकों की फोन टैपिंग का यह मामला गहलोत पर उल्टा पड़ता है या शेखावत सहित नेताओं पर संकट बरकरार रहता है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM