11 June 2021 05:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बेलासर के राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के बच्चों को अब प्यास परेशान नहीं कर सकेगी। आग उगलती गर्मी को देखते हुए भामाशाहों ने स्कूल को वॉटर कूलर भेंट किया है। सरपंच प्रिया नायक ने आज वाटर कूलर का उद्घाटन किया। बच्चों व स्टाफ को अब ठंडा पानी राहत पहुंचाएगा।
उद्घाटन समारोह में प्रधानाध्यापक विरेंद्र गर्ग, वरिष्ठ अध्यापक बुद्धि प्रकाश व सरपंच प्रतिनिधि दीपाराम नायक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
25 September 2022 05:10 PM