12 June 2025 04:34 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। बी 787-8 एयर क्राफ्ट फ्लाइट एआई171 में कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें 169 भारतीय व 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे। एक कनेडियन व सायं पुर्तगाली भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि यह विमान सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ा था। कुछ ही दूरी पर क्रैश होकर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा। हादसे में विमान में बैठे 242 लोगों के अलावा हॉस्टल में मौजूद 30 से अधिक लोगों के हताहत होने की ख़बर है।
हादसे में अब तक 132 से अधिक लोगों की मौत की ख़बर है। सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाया गया है।
वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी क्रैश हुई फ्लाइट में सवार थे। वे दो नंबर सीट पर बैठे थे। उनके भी गंभीर रूप से घायल होने की ख़बर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे। मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
दूसरी तरफ राजस्थान बीजेपी ने आज के आपने समस्त कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM