09 June 2020 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में पर्ची सट्टा करते दो व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थाने के एचएम कालूराम पंवार ने बताया कसाइयों की बारी निवासी सलीम पुत्र बाबू खां सब्जी मंडी के पास अंकों पर दांवलगाकर खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोचते हुए 620 रूपए सहित सट्टा पर्ची आदि बरामद किए। कालूराम के अनुसार दूसरा आरोपी दाऊजी रोड़ स्थित मिठाई की दुकान के पीछे खाईवाली कर रहा था। फड़ बाजार निवासी अब्दुल माजिद पुत्र मोहम्मद कासम को दबोचते हुए उससे 1150 रूपए सहित सट्टा सामग्री बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
05 June 2020 07:29 PM