11 February 2021 12:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दुष्कर्म के आरोपी आशिक द्वारा युवती की तस्वीरों के दुरूपयोग व सगाई में बाधक बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के पिता ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मेड़ता निवासी प्रदीप सिंह पुत्र युवराज सिंह पड़िहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रदीप सिंह उसकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा है। वह उसे तथा उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसकी बेटी के ससुराल वालों के पास भी तस्वीरें भेज दी तथा उन्हें धमकियां दे रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 2018 में नयाशहर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करवाया था, जिसमें आरोपी के खिलाफ चालान पेश हो चुका है। वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है। जेएनवीसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 195(क), 506 भादंसं व 66 ई, 66 ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
10 May 2025 06:12 PM