19 September 2021 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 24 सितंबर से शुरू हो रही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) की वजह से लॉक लगने की अफवाहों ने हड़कंप मचा दिया। इस तरह की अफवाहों को लोग भी बिना सोचे समझे वायरल करने लगे। दोपहर बाद शुरू हुई अफवाह देखते ही देखते समस्या बन गई।
बता दें कि आज दोपहर बाद सभी सोशल मीडिया माध्यमों पर 24 से 26 सितंबर तक संपूर्ण राजस्थान में लॉक डाउन व इंटरनेट बंद होने की अफवाह चल रही थी। जिस पर आमजन में तनाव पैदा होने लगा। कई लोग इसे कोरोना से बचाव के रूप में जोड़ने लगे तो कई लोगों ने नेट की परीक्षा में नकल रोकने के उपाय के तौर पर माना। यहां तक कि एक से दूसरे राज्य में आवागमन बंद होने की अफवाह भी फैली।
प्रशासन ने इस तरह के फर्जी मैसेज पर ध्यान ना देने की बात कही है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। परीक्षा के चलते लॉक डाउन की बात असंभव है। वहीं इंटरनेट सेवा भी इस बार बंद नहीं की जाएगी।
आमजन को चाहिए कि वह सोशल मीडिया पर यूं ही चल रहे मैसेज पर ध्यान ही ना दें। ख़बरमंडी न्यूज़ आपके साथ इसी तरह की सही जानकारी साझा करता रहेगा।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
02 February 2021 10:35 PM