30 April 2020 11:54 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नौकरीपेशा व दिहाड़ी कामगारों पर लॉक डाउन का असर दिखने लगा है। पीबीएम में काम करने वाले दिहाड़ी कामगार को लॉक डाउन के दौरान पैसे मांगने पर काम से निकालने का मामला सामने आया है। पीबीएम में वाहन स्टैंड बनें हैं, यहीं जनाना अस्पताल के आगे बनें स्टैंड पर शाहरुख नाम का युवक ड्यूटी देता है। 4 अप्रेल से स्टैंड बंद कर दिया गया। अब जब शाहरुख ने ठेकेदार से दिहाड़ी मांगी तो उसने उसे काम से निकाल दिया। वहीं यह स्टैंड भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख जिस सब ठेकेदार के अंडर में काम करता है उसे मुख्य ठेकेदार ने कहा है कि अगर वह शाहरुख को काम पर वापिस न लाने का आश्वासन दे तो वह स्टैंड चालू कर सकता है। शाहरुख के अनुसार उसे यहां से तीन सौ रूपए प्रतिदिन की दिहाड़ी दी जाती थी। 4 अप्रेल से वह पूरी तरह बेरोजगार हो गया है। वहीं ठेकेदार भी एक पैसे की मदद को तैयार नहीं, उल्टा पैसे मांगने पर उसे काम से निकाल दिया है। बता दें कि ऐसे कई मामले दबकर रह जाते हैं। सामान्य नौकरी करने वाले हज़ारों लोगों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
23 September 2026 04:06 PM