06 September 2026 12:34 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी से इस वक्त बड़ी ख़बर सामने आ रही है। वोटिंग से ठीक पहले बीजेपी के पदाधिकारियों को इस्तीफे देने पड़ेंगे। दरअसल, बीजेपी ने यह नीति बनाई थी कि जो व्यक्ति चुनाव लड़ेगा इसे अन्य पदों से इस्तीफा देना पड़ेगा।
इसी नीति की अनुपालना में कई पार्षद प्रत्याशियों से इस्तीफे लिए जाएंगे। ये वही पार्षद है जो संगठन में किसी ना किसी पद पर है। इनमें कुछ जिला बीजेपी में पदाधिकारी हैं तो कुछ मंडलों में पदों पर है।
इस्तीफे की सूची में श्याम सिंह भाटी, अशोक प्रजापत, गोपाल अग्रवाल, सरिता नाहटा, दीपक पारीक, विशाल गोलछा व भूपेंद्र शर्मा आदि का नाम शामिल बताया जा रहा है।
इस बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि इनमें से कोई प्रत्याशी पार्षद का चुनाव हार जाता है तो उसे पुनः पुराना पद दिया जाएगा या उसे पद से भी हाथ धोना पड़ेगा।
RELATED ARTICLES
19 September 2020 03:20 PM