07 August 2020 01:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस हैड कांस्टेबल के बेटे की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। देशनोक के रामदयाल उर्फ डीजी चारण की नृशंस हत्या के चार आरोपी अब तक राउंड अप किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभदान उर्फ भाऊ चारण की बहन व मृतक डीजी के बीच प्रेम-संबंध थे। इसी बात से दाऊ खफा हो गया। घटना के वक्त डीजी अपने दोस्त संजयदान, रोहितदान व बीकानेर निवासी गर्वित जैन के साथ था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के दोस्त मौके पर ही थे। इन्हीं दोस्तों में से संजय दान व रोहित को नामजद किया गया है, वहीं गर्वित जैन को छोड़ दिया गया। इन दो दोस्तों के अलावा रवि चारण व सौरभदान उर्फ भाऊ को भी राउंड अप किया हुआ है। वहीं अन्य नामजद हिमालय दान, अमन दान व निर्मल दान आदि फरार बताए जा रहे हैं। बता दें कि मृतक डीजी बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल राजेंद्र चारण का बेटा है।
RELATED ARTICLES
25 February 2022 08:12 PM