19 March 2020 10:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात 'काले हाथी' में बैठकर आए दबंगों को पीबीएम में कोहराम मचाना भारी पड़ गया है। सदर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन दबंगों को धारा 151 में गिरफ्तार किया। शांतिभंग की धारा में हुई इस गिरफ्तारी पर आरोपियों ने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनको जेसी के तहत बीछवाल जेल जाना पड़ेगा। लेकिन ऐसा ही हुआ। सदर थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने बताया कि पीबीएम में बढ़ती वारदातों पर शिकंजा कसना जरूरी है। आगे से कोई भी पीबीएम में मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधि करने से पहले सोचे। उल्लेखनीय है कि बीती रात काली गाड़ी में आए श्यामनाथ, विनोदनाथ व त्रिलोक ने टवेरा में बैठे युवक की धुनाई की और फिल्मी स्टाइल में गाड़ी लेकर भाग गए। यह घटना ट्रोमा सेंटर के आगे हुई। बताया जा रहा है कि ये लोग एंबूलेंस वाले हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
15 September 2020 08:02 PM