03 September 2020 06:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लाखों लोगों को कोरोना से बचाने के लिए चुरू कलेक्टर प्रदीप के गंवाडे ने सालासर मंदिर 7 सिंतबर से 31 अक्टूबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। निर्णय मंदिर समिति के साथ हुई कलेक्टर, एसपी व सीएमएचओ की संयुक्त बैठक में लिया गया। मंदिर समिति की सहमति से लिए इस निर्णय का उद्देश्य कोरोना से लाखों लोगों को बचाने का है। कलेक्टर प्रदीप के गंवाडे ने बताया कि 31 अक्टूबर को सालासर बालाजी का मेला भरना था। जानकारी मिली कि इस मेले में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बालाजी के दर्शन को आते हैं। इन श्रद्धालुओं के पैदल आने वाले जत्थे सात-आठ दिन पहले से ही पहुंचने शुरू हो जाते हैं। वहीं 7 सितंबर से ही भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में कलेक्टर ने एसपी, सीएमएचओ व मंदिर समिति की रिपोर्ट व सहमति के आधार पर मंदिर के पट बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि पुजारियों द्वारा बालाजी की नित्य पूजा आरती होती रहेगी। लेकिन दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES
09 April 2021 11:01 AM