31 March 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल 24 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जमात से 1033 को निकाला गया, 334 को अस्पताल व सात सौ को क्वॉरन्टीन किया गया। निजामुद्दीन की मर्कज बिल्डिंग में हुए इस धार्मिक आयोजन पर जैन ने कहा कि आयोजकों ने बहुत बड़ी गलती की है। इस समय दिल्ली में डिजास्टर एक्ट व संक्रामक बीमारी एक्ट लागू है। पांच से अधिक लोगों के एक जगह एकत्र आने पर पाबंदी है, इसके बावजूद नियम तोड़े गये। बता दें कि एक न्यूज़ एजेंसी ने यहां शामिल होने वाले लोगों की संख्या 1500 से 1700 बताई है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
17 September 2020 05:00 PM