18 May 2026 11:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चलती ट्रेन से गिरने व्यक्ति की मौत हो गई। मामला लूणकरणसर के नाथवाणा का है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर तीन, आतुना बास, राजलदेसर, चुरू निवासी राधे श्याम भाटी पुत्र नेमीचंद के रूप में हुई है।
राधे श्याम अवध असम ट्रेन में सवार था। यह ट्रेन बीती रात बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन से रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि जब ट्रेन नाथवाणा पहुंची तब राधे श्याम अचानक ट्रेन से गिर गया। गिरने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। गिरने से उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हाथ भी काफी क्षतिग्रस्त हुए। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टाइगर फोर्स की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
RELATED ARTICLES
18 January 2024 11:56 PM