11 May 2023 02:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के मुख्य बाजार स्थित मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल के पास स्थित विमल चंद बोथरा के यहां चोरों ने सेंधमारी की है। बोथरा के मकान में लूणकरणसर निवासी प्रदीप राखेचा किराए पर रहते हैं। पिछले दो तीन दिनों से सभी गांव गए हुए। पीछे से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट नहीं है, एक व्यक्ति स्कूटी ले जाता दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में कुल अस्सी हजार नकद, एक ब्रासलेट, स्कूटी, दो लैपटॉप चुराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 August 2020 11:58 AM