14 April 2020 01:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी की न्यूज़ के लगने के बाद बिजली कंपनी द्वारा बिल वसूली का विरोध होना शुरू हो गया है। बीजेपी पार्षद प्रदीप उपाध्याय के बाद अब बीजेपी शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कदम उठाया है। उन्होंने बिजली कंपनी की वेन की हवा निकाल दी तथा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। मांग है कि बिजली कंपनी बिल वसूली करना छोड़े तथा बिल माफ करें। उल्लेखनीय है कि इस वक्त सभी की आय रुकी हुई है, वहीं 3 मई तक किसी प्रकार की कोई आय नहीं होगी। ऐसे में जनता कैसे बिजली बिल भर पाएगी।
RELATED ARTICLES
24 December 2022 08:11 PM