20 July 2022 11:41 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रावण मास आते ही शहर शिवभक्ति से सराबोर हो चुका है। हर शिव मंदिर में दुग्ध धारा से भगवान का शिवलिंग धवल होता दिख रहा है। मंगलवार रात नत्थूसर गेट क्षेत्र स्थित उदयगिरी जी महाराज आश्रम में स्थित शिव मंदिर में केसर जड़ी बूंटी से शिव का रुद्राभिषेक किया गया। ज्योतिष आचार्य राहुल शंकर थानवी के निर्देशन में किए गए अभिषेक के माध्यम से देश प्रदेश में सामाजिक सौहार्द की कामना की गई। भैरूं रतन ओझा ने बताया कि शिवलिंग का फूलों से श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान युवा कलाकार नारायण किराडू ने भजनों से भोलेनाथ की भक्ति की। तबले पर संगत हेमंत शर्मा ने की।
इस अवसर पर युवा उद्यमी आशीष चुरा, युवा बीजेपी नेता गोविंद सारस्वत, अरुण कल्ला, भैरूं रतन ओझा, दिनेश ओझा, मनमोहन किराडू, हेमंत सेवग, अभिषेक पुरोहित, निखिल हर्ष, ऋषभ हर्ष, भरत सुथार, मोहित चुरा, गोविंद तांवणियां, महेश ओझा, राहुल पारीक, विश्वजीत स्वामी आदि भक्तगण मौजूद रहे। वहीं पंडित अरुण व्यास व मनीष पुरोहित के निर्देशन में मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई।
RELATED ARTICLES
19 April 2024 03:36 PM