15 May 2020 12:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मजदूरों का पलायन बीकानेर सहित प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े कारखाने चालू होने के साथ ही इस नयी समस्या के आने की संभावनाएं बढ़ गई है। लॉक डाउन की वजह से लंबे समय तक कारखाने बंद थे, ऐसे में बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों ने पलायन शुरू किया। सरकार ने भी पलायन के इच्छुक मजदूरों के लिए कुछ हद तक रेल व बसों की व्यवस्था की। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर अपने प्रदेशों में जा चुके हैं। वहीं अब ज्यादतर कारखाने चालू हो गये हैं। अब समस्या मजदूरों की आने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि मजदूरों की कमी से अब उत्पादन प्रभावित होगा। पलायन कर चुके मजदूरों का अभी लौटना संभव नहीं लग रहा। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि कुछ समय कम मजदूरों की ही आवश्यकता होगी। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ समय तक बड़ी बिक्री की संभावनाएं नहीं है, ऐसे में उत्पादन भी कम होगा, तो कम मजदूरों से काम चल जाएगा। बता दें कि पलायन अभी भी जारी है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी जानी निर्धारित है। ऐसे में एक तरफ कारखानों में काम चालू करवाना और दूसरी तरफ मजदूरों को उनके गृह प्रदेशों में भेजना, नयी समस्या खड़ी कर सकता है।
RELATED ARTICLES
15 February 2026 04:28 PM
14 December 2023 06:30 PM
