21 July 2021 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा निवासी की कोलकाता स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लग जाने से भारी नुकसान की जानकारी मिल रही है। घटना 20 जुलाई सुबह की है। कोलकाता साउथ के महेशतल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्हम् फार्मा की फैक्ट्री में सुबह 11 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी अधिक विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल के 13 इंजन लगाने पड़े। आखिर 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राजेंद्र-सुशील चोपड़ा से मिली जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री नोखा निवासी व कोलकाता प्रवासी स्व दीपचंद भूरा के पुत्र दुलीचंद-मोतीलाल-निर्मल भूरा की है। इस केमिकल फैक्ट्री में सेनेटाइजर भी बनाया जाता है। शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल मंत्री सुजीत बोस, डायमंड हार्बर के एसपी अभिजीत बंद्योपाध्याय व कलेक्टर डॉ पी उल्गानाथन भी पहुंचे। मंत्री ने आग नियंत्रण हेतु विशेष हिदायत दी। मंत्री ने दमकल के अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रोबोट की व्यवस्था भी करवाई, जिनकी मदद से आग बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल भी किया गया।
बताया जा रहा है कि इस हादसे से भूरा को भारी नुकसान हुआ है।
RELATED ARTICLES
01 February 2026 10:16 PM
