18 April 2021 08:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन को लेकर मुख्यमंत्री की मीटिंग बड़े सस्पेंस के साथ खत्म हो गई। करीब तीन दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक में चिकित्सा मंत्री, चिकित्सा राज्य मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव चिकित्सा मंत्रालय सहित डॉक्टरों की पूरी टीम ने लॉक डाउन लगाने की बात कही। पूरी मीटिंग में यह लगता रहा कि बस लॉक डाउन लगाने की घोषणा होना तय है। लेकिन मुख्यमंत्री ने चिरंजीवी योजना पर बल देते हुए बड़े सस्पेंस के साथ मीटिंग समाप्त कर दी।
हालांकि मुख्यमंत्री से लेकर हर एक ने लॉक डाउन को समय की जररूत माना है। वहीं कोरोना से बचने का पहला और सबसे बड़ा साधन मास्क को माना है। पूरी मीटिंग में प्रदेशवासियों से गंभीर होकर कोविड गाइडलाइन की पालना की अपीलें होती रहीं।
अब लॉक डाउन पर मुख्यमंत्री के खुलासे का सभी को इंतजार है। हालांकि माना ऐसा भी जा रहा है कि 30 अप्रेल तक लॉक डाउन नहीं लगाया जाएगा। इसकी जगह शत प्रतिशत लोगों को मास्क पहनाने को लेकर जुर्माना बढ़ाया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि सिंगापुर ने मास्क ना पहनने वालों पर दस हजार रूपए के जुर्माने का प्रावधान करके कोरोना पर नियंत्रण पाया है। ऐसे में संभावना है कि मास्क ना पहनने वालों पर बड़े जुर्माने का प्रावधान कर दिया जाए।
वहीं लॉक डाउन की आशंका भी जताई जा रही है। वजह आजीविका से अधिक जरूरी जीवन को बताया गया है। मुख्यमंत्री ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए यह भी कहा कि आमजन हमें कहे कि अब लॉक डाउन लगाया जाए, हम आपके साथ हैं।
कोरोना की बढ़ती चेन को तोड़ने को लेकर सरकार चिंता में दिखी। ऐसे में अब हर नागरिक को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर सहित वैक्सीनेशन व बेवजह घर से ना निकलने की आदत को कुछ समय के लिए अपनाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कोविड की बर्बादी के साथ साथ लॉकडाउन से होने वाली बर्बादी भी झेलनी होगी।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
05 December 2024 02:04 PM