12 February 2023 11:55 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश के 13 राज्यों को नये राज्यपाल मिल गए हैं। इस सूची में राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया का नाम भी शामिल हैं। गुलाब चंद को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
कटारिया के राज्यपाल बनने से राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा। ख़ासतौर पर मेवाड़ की विधानसभा सीटों में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना है। कटारिया 2003 से लगातार उदयपुर से विधायक रहे हैं। बीजेपी के दिग्गजों में शामिल कटारिया मंत्री भी रहे तो वसुंधरा के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भी शामिल रहे। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आंख रखने वालों में एक नाम कम हो गया है। एक तरफ बीजेपी में आंतरिक संघर्ष कम होगा तो मेवाड़ क्षेत्र की विधानसभाओं में बड़ा परिवर्तन भी आएगा।
RELATED ARTICLES
18 November 2021 11:49 PM