10 March 2022 08:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/गोवा। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 का अंतिम परिणाम सामने आ चुका है। बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां 20 सीटें जीती हैं। जबकि 2017 में बीजेपी 13 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं 2017 में 17 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 11 सीटों पर ही सिमट गई है। आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपना अस्तित्व बना लिया है। वह जीरो से दो सीट पर आ गई है। वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने 1, एम ए जी ने 2, आरजीपी ने 1 व तीन निर्दलीयों ने विजय प्राप्त की है। यहां बीजेपी ने कांग्रेस के घर में सेंधमारी कर बढ़त हासिल की है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM