20 December 2022 02:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संघर्षों से हारकर मौत चुनने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। कोटगेट थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह की है। मृतक का नाम विनोद पुत्र मोटाराम धोबी बताया जा रहा है।
एएसआई श्याम लाल के अनुसार मृतक विनोद शराब का आदी था। रात को छत के कमरे में सोया। सुबह 8 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने जाकर देखा। वह फांसी के फंदे से झूलता मिला।
विनोद ने किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। वह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह परेशान ही रहता था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
03 October 2023 02:27 PM