02 September 2025 01:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू अब प्रदेश के पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेंगे। श्याम मारू को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मारू को प्रदेश का नेतृत्व मिलने से बीकानेर पत्रकार जगत भी गौरवान्वित दिखा।
सोमवार शाम बीकानेर के पत्रकारों ने मारू का अभिनंदन किया। जार के नये प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य व पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवानी जोशी मंच पर आसीन हुए। इस दौरान हरिशंकर आचार्य, भवानी जोशी सहित पत्रकार मोहन थानवी, प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह, रमजान मुगल, विक्रम जागरवाल, प्रमोद आचार्य, धीरज जोशी, नीरज जोशी, जयनारायण बिस्सा, दिनेश गुप्ता, रोशन बाफना आदि ने अपनी बात रखी। श्याम मारू ने सभी की सलाह व शुभकामनाओं को स्वीकार करते हुए पत्रकारों के लिए सशक्त काम करने का वादा किया।
सभी पत्रकारों ने नव प्रदेशाध्यक्ष मारू का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान जार की बीकानेर ईकाई की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने हेतु प्रमोद आचार्य को संयोजक नियुक्त किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में आनंद आचार्य, नरेश मारू, कौशलेश शर्मा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
19 June 2022 04:08 PM