02 June 2022 03:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल स्थित पापड़ फैक्ट्री में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बीछवाल पुलिस के अनुसार घटना आज सुबह की है। अग्रसेन पापड़ इंडस्ट्रीज में काम करने वाला ओमवीर पुत्र गणपत सिंह अपने क्वार्टर में फांसी झूलता मिला। उसे पीबीएम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा अमरपाल ने मर्ग दर्ज करवाई है। चाचा ने बताया है कि वह रात को सो गए थे। सुबह वह अपने कमरे में फांसी झूलता मिला। मृतक की पत्नी व बच्चे गांव रहते हैं। वह चार साल से उसके साथ ही फैक्ट्री में काम कर रहा था।
ओमवीर ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी रहस्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आत्महत्या के अधिकतर मामलों में सच उजागर ही नहीं होता। मौत के साथ ही कहानी खत्म हो जाती है। कई बदनामी के डर से भी दबा दी जाती है।
RELATED ARTICLES
12 October 2021 06:27 PM