09 September 2021 08:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर नई लाइन की युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है। नई लाइन लालवाणी मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय श्वेता पुत्री हड़मान मल नाई आज दोपहर काम कर घर लौटी थी। अचानक वह घर की छत पर बने कमरे में गई। 25-30 तक वह नहीं लौटी तो मां ने जाकर देखा। वह फांसी लटकी मिली।
गंगाशहर थाने के एएसआई लाभूराम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मृतका पढ़ती थी तथा घरों में सफाई का कार्य भी करती थी। घटना के वक्त घर पर उसकी मां ही मौजूद थी। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
24 October 2020 03:50 PM
