23 May 2025 05:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान तेज गर्मी व लू से तप रहा है। हालात यह है कि देर रात तक गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बीते दिन राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान करीब 48 डिग्री पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बारां, कोटा, झालावाड़, टोंक, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों और इसके आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं मेघगर्जन, बिजली चमकने व तेज हवाओं के साथ साथ हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हीटवेव/तीव्र हीटवेव चलने की आशंका है। कहीं कहीं रातें भी ऊष्ण हो सकती है। हालांकि उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर में कहीं कहीं तेज अंधड़ भी चल सकता है।
पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 2 जून तक राजस्थान भयंकर तपेगा। 25 मई से 2 जून तक गर्मी का खून खौलेगा। ऐसे में आपको चाहिए कि आप गर्मी से खुद को बचाएं। ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग करें। ठंडे स्थानों पर बैठें।
RELATED ARTICLES
24 December 2020 07:05 PM